Breaking News

निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की अर्चना ने मारी बाजी

Spread the love

बिल्सी, 21 नवंबर। तहसील क्षेत्र के गाँव मूसापुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिल्सी की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत धूम्रपान निषेध विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी दर्ज कराई। निर्णायक मंडल ने निबंधों का मूल्यांकन करने के बाद कक्षा 12 की छात्रा अर्चना को प्रथम, कक्षा 10 की अंजू को द्वितीय तथा कक्षा 12 की सलोनी को तृतीय स्थान प्रदान किया।

चिकित्सक डॉ. नीरेश कुमार और तापस भारद्वाज ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और धूम्रपान व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति विस्तार से जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …