संवाददाता — बरेली
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र सागर को बरेली मण्डल का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने के बाद कांग्रेसजनों में उत्साह और उल्लास का माहौल है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘यू.पी. की बने आवाज़’ कार्यक्रम में सफलता प्राप्त कर बरेली ज़िले के प्रवक्ता बने राजेन्द्र सागर को उनकी सक्रियता, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।
राहुल गांधी के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस का ‘टैलेंट हंट प्रोग्राम’ संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को पार्टी से जोड़ना और मीडिया विभाग के लिए नई टीम तैयार करना है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला व शहर स्तर पर प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर तैयार कर रही है। इसी पहल के तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर राजेन्द्र सागर को बरेली मण्डल का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद राजेन्द्र सागर ने जननायक राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने के अपने प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का भी धन्यवाद प्रकट किया।
बधाई देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता एवं डिजिटल मीडिया इंचार्ज अंशु अवस्थी, पश्चिमी ज़ोन कोऑर्डिनेटर डॉ. के.बी. त्रिपाठी (गुरुजी), निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे, जिला सचिव डॉ. मुदित प्रताप सिंह, पीलीभीत कोऑर्डिनेटर असलम चौधरी, सेवा दल जिलाध्यक्ष अवनीश बख्शी, टोनू सरदार, इक़बाल सिंह बाले, उमेश आर्या, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन, संगीता कौशल, अकील अहमद, तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजेन्द्र सागर की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
Budaun Amarprabhat