Breaking News

एड. गुरदयाल भारती ने मांगा अधिवक्ताओं का समर्थन, बार काउंसिल चुनाव को तेज हुई सरगर्मी

Spread the love

संवाददाता — आई.एम. खान, बिसौली

आगामी बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बिसौली तहसील में सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट गुरदयाल भारती तहसील परिसर पहुँचे, जहाँ अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूलमालाओं से अभिनंदन के बाद उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समर्थन मांगा।

इस दौरान एड. भारती ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों, सुविधाओं और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्वाचित होने पर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा पेशेवर सुविधा बढ़ाने को प्राथमिकता देंगे।

तहसील परिसर में हुए इस जनसंपर्क के दौरान उन्होंने रविंद्र सिंह पाल, अजीत यादव, राकेश गौतम, रंजीत यादव, हेमराज मौर्य, रामनिवास यादव, शिवदयाल पाल, सुरेश पाल, प्रेमशंकर भारती, हरेंद्र सिंह, अजीत यादव, अजब सिंह शिवा, राजेंद्र बघेल, राजीव पाल, बाबूराम, संजीव पाल, सतेंद्र सिंह, बलवीर सिंह यादव, युधिष्ठिर यादव, अब्बास रज़ा, कमर अब्बास, अल्ताफ हुसैन, चंद्रशेखर, योगेश मौर्य, अभिषेक सहित अनेक अधिवक्ताओं से भेंट की और एक-एक कर वोट की अपील की।

एड. गुरदयाल भारती के तहसील आगमन से अधिवक्ता समुदाय में चुनावी हलचल और तेज हो गई है। अधिवक्ताओं ने भी उनकी उम्मीदवारी पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!