Breaking News

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सुनीं फरियादें, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Spread the love

संवाददाता — आई.एम. खान, बिसौली

बिसौली कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

फरियादों की सुनवाई के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकरण को लापरवाही के चलते लंबा न खींचने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी अधिकारी की ढिलाई सामने आती है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में पहुँचकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी फरियादी को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल सुनना नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक आशुतोष मौर्या, एसडीएम राशि कृष्णा, एसपी देहात हृदेश कठेरिया, सीओ सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

थाना समाधान दिवस में अधिकारियों की सक्रियता और एसएसपी के सख्त निर्देशों से फरियादियों में राहत की भावना देखी गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!