Breaking News

दातागंज में वक़्फ़ संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु हेल्प डेस्क का फखरे अहमद शोबी ने किया शुभारंभ

Spread the love

संवाददाता — (स्थान)

बदायूं के फखरे अहमद शोबी ने शनिवार को दातागंज में वक़्फ़ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए स्थापित हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। यह हेल्प डेस्क अल्लादीन मार्केट, बरेली रोड, दातागंज के निकट शुरू किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर दातागंज के कई सम्मानित एवं जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

फखरे अहमद शोबी ने बताया कि वक़्फ़ बोर्ड से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज—दफ़ा 37 रजिस्टर, 6 दिसंबर 1986 एवं 26 फरवरी 1944 के गज़ट नोटिफिकेशन, नई नियमावली, वामसी पोर्टल की सूची और वक़्फ़ से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारियाँ—हेल्प डेस्क को उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग यहां आकर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद जरूरी है और इसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उद्घाटन समारोह में इसहाक एडवोकेट, अशरफ हुसैन, डॉ. इश्तियाक हुसैन, इसहाक सभासद, फिरोज़ सभासद, असद खान, हनीफ भाई, आज़ाद अंसारी, छोटू मंसूरी, आमिर सुल्तानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि हेल्प डेस्क खुलने से वक़्फ़ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब अधिक सुगम और सुचारू हो सकेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!