Breaking News

भाकियू भानू में संघटन विस्तार, कैलाश शाक्य बने जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बदायूं

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर के नेतृत्व में जनपद बदायूं में संगठन का विस्तार लगातार तेज़ी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुमरगांव निवासी कैलाश शाक्य, जो पूर्व में भाकियू भानू के सलारपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष रह चुके हैं, को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बदायूं पद पर आज पदोन्नत कर मनोनीत किया गया।

जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ने बताया कि जनपद बदायूं में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि जिला कार्यालय उझानी पर जनसुनवाई के दौरान पीड़ित किसान, गरीब और मजदूरों को न्याय मिलता है, जिससे किसानों का विश्वास भारतीय किसान यूनियन भानू पर लगातार बढ़ रहा है।

अतुल तोमर ने कहा कि संगठन के विस्तार और किसानों के बीच भरोसे को और मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियों और सक्रियता से काम किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में मतदेय स्थलों की संख्या घटकर 2778 हुई, 26 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Spread the loveबदायूं। जनपद के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के …