Breaking News

बदायूं में मंदिर स्थानांतरण को लेकर दो गांव आमने-सामने, उपजिलाधिकारी से की अपनी मांग

Spread the love

संवाददाता — तारिक, बदायूं

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के करतोली बरेली-मथुरा हाईवे पर स्थित पुराने मंदिर के स्थान परिवर्तन को लेकर गाँव गौंटिया और करतौली के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। हाईवे के चौड़ीकरण के कारण लगभग 20 वर्ष पुराने मंदिर को हटाकर नया निर्माण किया जाना है।

ग्राम प्रधान पति सुखपाल ने बताया कि निर्माण एजेंसी मंदिर को भव्य रूप में पुनर्निर्मित करेगी। वहीं, इस फैसले को लेकर करतोली गाँव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण उपजिलाधिकारी मोहित कुमार से मिले और मांग की कि नया मंदिर उनके गाँव में ही बनाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि मूल मंदिर का निर्माण उनके गाँव के लोगों ने कराया था, इसलिए पुनर्निर्माण का अधिकार भी उनका होना चाहिए। दूसरी ओर ढकिया गौंटिया के लोग इसे अपने गाँव में स्थापित करना चाहते हैं।

ग्राम प्रधान ने आगे बताया कि मंदिर सरकारी भूमि पर बना था, लेकिन निर्माणकर्ता करतोली के ही थे। राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश भी पूरी कर ली गई है।

इस मौके पर सूरजपाल, बृजेश विकास, सत्यपाल, रामकिशोर, बनवारी लाल, भुवनेश, छोटेलाल, पुतुलाल, महेश, मानसिंह, महिपाल, विनोद, धर्मपाल, पूरनलाल, राजेंद्र, चंद्रपाल, राकेश, वीरेंद्र, राजेश, हरपाल, जतिन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे और अपनी-अपनी राय और विरोध दर्ज कराए।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर का स्थान तय करने में उनकी राय का सम्मान किया जाना चाहिए, अन्यथा क्षेत्र में और विवाद बढ़ने की आशंका है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!