संवाददाता — उसहैत (बदायूँ)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा. बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बदायूँ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान जारी है। इसी के अंतर्गत थाना उसहैत पुलिस ने आज दिनांक 23.11.2025 को मु0अ0सं0 256/2025 के तहत चार आरोपी गिरफ्तार कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. इशरत पुत्र शहादत, निवासी वार्ड नं0 07, कस्बा व थाना उसहैत
2. मो0 अहमद पुत्र वहीदुल्ला, निवासी वार्ड नं0 02, कस्बा व थाना उसहैत
3. साबिर अली पुत्र बन्ने, निवासी वार्ड नं0 08, कस्बा व थाना उसहैत
4. शराफत पुत्र नबाव अली, निवासी वार्ड नं0 10, कस्बा व थाना उसहैत
घटना का विवरण:
दिनांक 22.11.2025 को वादी शिवसेवक ने थाना उसहैत में लिखित तहरीर दी कि श्रीमती चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन गैरसमुदायों के छात्रों ने हिन्दू छात्राओं की पानी पीने की बोतल में पेशाब भरकर उनके बैग में रख दिया। शिकायत के आधार पर थाना उसहैत पुलिस ने मु0अ0सं0 256/25 धारा 196/296/272/352 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
तहकीकात के दौरान चारों अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
Budaun Amarprabhat