Breaking News

कादरचौक में आवारा कुत्तों का हमला, बंदर की मौत, लोगों ने किया अंतिम संस्कार

Spread the love

कादरचौक (संवाददाता — शिव प्रताप सिंह)

कस्बे में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जब आवारा कुत्तों ने एक बंदर पर हमला कर दिया। हमले में बंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दीपू जौहरी अपने साथियों शिवम कुमार, दानिश, दीपक सक्सेना और सत्यम कुमार के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने मृत बंदर का अंतिम संस्कार किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण व पशु संवेदना का संदेश दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे इस तरह के हादसे आम हो रहे हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत से कुत्तों के टीकाकरण और नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

कस्बे में पशु सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को फिर से उजागर करती यह घटना लोगों के लिए चेतावनी बन गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!