Breaking News

सहसवान पुलिया पर सड़क हादसा: एक की मौत, एक घायल

Spread the love

सहसवान (संवाददाता — डॉ. राशिद अली खान)

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बिसौली-सहसवान रोड, सुल्तानपुर की पुलिया के पास बुधवार को सड़क हादसा हुआ। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएससी सहसवान पहुँचाया।

घायलों में से हरकेश पुत्र सुरेश पाल, निवासी सुल्तानपुर, थाना जरीफनगर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मदनलाल पुत्र भरे, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना जरीफनगर का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे की पूरी विवेचना की जा रही है और सड़क पर सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!