Breaking News

बिल्सी: ट्रक पलटने से परचून के खोखे को क्षति, बड़ी जनहानि टली

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर मंगलवार की दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बदरपुर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर जैक टूटने के कारण पलट गया।

हादसे में सड़क किनारे रखा एक परचून का खोखा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि खोखे पर बैठे लोग समय रहते हट गए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर ट्रक से बदरपुर अनलोड किया जा रहा था। तभी अचानक ट्रक का जैक टूट गया और ट्रक बगल की ओर पलट गया। पास में रखा जितेंद्र का परचून का खोखा इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गया। हादसे से पास में खड़े कई लोग बाल-बाल बच गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!