Breaking News

फकीराबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: कोतवाली क्षेत्र के गांव फकीराबाद में 22 नवंबर की शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़ित परिवार की ओर से सोमवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

बरेली के थाना भमौरा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग निवासी महेश साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री शिखा की शादी 11 नवंबर 2024 को फकीराबाद निवासी पुष्पेंद्र साहू से पूरे रीति-रिवाज के साथ की गई थी। शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद ससुरालीजन दिये गए दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

पीड़िता को ससुराल में लगातार कम दहेज देने पर प्रताड़ित किया जाता था। आरोपियों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की थी। महेश साहू ने बताया कि 22 नवंबर 2025 की शाम गांव वालों ने सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!