Breaking News

बिल्सी में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ का सम्मान

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने दो बीएलओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

सर्वप्रथम एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाली शिक्षा मित्र सारिका और आंगनवाड़ी कार्यकत्री शशिबाला को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि दोनों महिलाओं ने जिम्मेदारी और समयबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

एसडीएम ने क्षेत्र के अन्य बीएलओ को भी सक्रियता और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। सम्मान पाकर दोनों बीएलओ ने कहा कि प्रशासन द्वारा मिला यह प्रोत्साहन उनके लिए उत्साहवर्धन का कार्य करेगा और वे भविष्य में भी योजनाओं को समय पर और सही तरीके से पूरा करने का प्रयास करती रहेंगी।

इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, मोहित राठी, अंक्षास पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!