Breaking News

देश की अखंडता–एकता का आधार है संविधान : अनुपम प्रकाश

Spread the love

संवाददाता — दातागंज

ब्लूमिंग डेल स्कूल में उल्लासपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस, बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर दिया मनमोहक प्रस्तुति

दातागंज। ब्लूमिंग डेल स्कूल, दातागंज में बुधवार को संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जहाँ विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए और देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य कर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई।

प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ संविधान है। उन्होंने कहा—
“देश की एकता, अखंडता और समरसता का आधार भारतीय संविधान ही है। प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह अपने सभी कार्य संविधान की गरिमा के अनुरूप करे।”

सामाजिक विज्ञान प्रवक्ता मोहम्मद समीर ने भी संविधान की विशेषताओं और नागरिक कर्तव्यों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों से संविधान से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए स्लोगन पोस्टर भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस मौके पर विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव एवं प्रवेश प्रमुख दुर्गेश झा ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिसर में अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता सहित सभी शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!