Breaking News

रसूलपुर में शमशान भूमि पर अवैध मिट्टी खनन, ग्रामीणों का हंगामा

Spread the love

संवाददाता — बदायूं

डंपर और जेसीबी चालक भागने में सफल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर के जंगल में शमशान भूमि की जमीन पर अवैध मिट्टी खनन की जानकारी मिलने के बाद बुधवार तड़के ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगे। इस दौरान डायल 112 पीआरबी और थाना बिनावर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सूत्रों के अनुसार, लगभग 1 महीने से हाईवे बाईपास परमिशन के नाम पर शमशान भूमि और ग्राम सभा की जमीन पर मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था। जब ग्रामीणों ने इसे रोकने की कोशिश की, तो खनन में लगे डंपर चालक और जेसीबी चालक भागने में सफल रहे, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा, बाद में उनसे आर्थिक समझौता कर छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस अवैध खनन के पीछे ठेकेदार बबलू का हाथ है, जो बिना किसी परमिशन के मिट्टी का खनन कर रहा है।

इस मामले पर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि हाईवे निर्माण के लिए केवल परमिशन के तहत मिट्टी उठाई जा रही थी।
वहीं, खनन विभाग अधिकारी गुलशन कुमार ने स्पष्ट किया कि शमशान भूमि से डंपरों द्वारा मिट्टी उठाने की किसी को कोई परमिशन नहीं दी गई थी।

ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की निष्क्रियता और अवैध सुविधाशुल्क की वजह से खनन माफिया प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कड़ा कार्रवाई करने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!