Breaking News

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बदायूं में किसानों का जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

संवाददाता — बदायूं

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में प्रदर्शन, एमएसपी और खेती-बाड़ी के मुद्दों पर सरकार पर दबाव

बदायूं। 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर पूरे देशभर के जिला मुख्यालयों पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बदायूं में यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में मालवीय आवास गृह परिसर में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिल्ली आंदोलन के दौरान किए गए वायदों से मुकर जाना किसानों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देशभर के किसान खेती-बाड़ी से तंग आ चुके हैं और एमएसपी की गारंटी सरकार को तुरंत देनी होगी।

इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि सरकारें किसानों के साथ उचित व्यवहार नहीं कर रही हैं। आज किसान खाद की लाइन में खड़ा है और खाद की कालाबाजारी बढ़ रही है।

जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंक धार ने कहा कि सरकार ने किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान देना ही बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि एसकेएम के घटक दलों की अनुपस्थिति के बावजूद, केवल भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

आज के प्रदर्शन में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह, प्रेम पाल मास्टर, मंडल सचिव विनोद बाबू सक्सेना, युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, युवा जिला महासचिव चौधरी ऋषभ, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जमुना सिंह पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह पटेल, अख्तर अली सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शन में हरी टोपी धारण कर पहुंचे कुछ लोग प्रशासन को चकमा देने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन एसकेएम में शामिल अन्य घटक दल कहीं दिखाई नहीं दिए। केवल भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने ही राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेकर किसानों की मांगों को मजबूती से उठाया।

इस मौके पर किसानों ने माननीय राष्ट्रपति और एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए एमएसपी और खेती-बाड़ी से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान सरकार से तत्काल करने की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!