Breaking News

महाविद्यालय में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Spread the love

संवाददाता — गिंदो देवी महिला महाविद्यालय

प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती के निर्देशन में छात्राओं ने ली प्रतिज्ञा

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में बुधवार को नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) के तहत संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की।

प्राचार्या ने छात्राओं को बताया कि 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में कॉन्टिट्यूएंट असेंबली ने भारतीय संविधान को अपनाया था। उन्होंने संविधान की ड्राफ्टिंग प्रक्रिया का विवरण साझा करते हुए बताया कि यह प्रक्रिया 9 दिसंबर 1946 से 26 नवंबर 1949 तक, 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन चली। इस दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य ड्राफ्टिंग समिति के सदस्यों की प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता का प्रतीक है, जिन्होंने भारत की लोकतांत्रिक नींव को आकार दिया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा ने संविधान की प्रस्तावना के महत्व पर चर्चा की, वहीं अवनीशा वर्मा ने महिला नेताओं की भूमिका और भारत के संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक कर्तव्यों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!