Breaking News

कादरचौक चौराहे पर भारी जाम, एंबुलेंस एक घंटे फंसी—लोग बेहाल

Spread the love

संवाददाता : शिव प्रताप सिंह, अमर प्रभात प्रतिनिधि, कादरचौक

कादरचौक। आज 1 दिसंबर (सोमवार) को कादरचौक चौराहे पर सुबह से ही भारी जाम लगा रहा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एंबुलेंस 108 करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही, जिससे मरीजों के साथ यात्रियों और कॉलेज के छात्रों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान लोगों के हाथ-पैर फूल गए और राहगीर घंटों तक सड़क पर ही फंसे रहे।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि चौराहे पर जाम की मुख्य वजह रिक्शा और टेम्पो चालकों की अनियंत्रित पार्किंग है। थाना कादरचौक गेट के सामने आए दिन ऐसी ही स्थिति बन जाती है, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वाले रिक्शा व टेम्पो चालक अपनी आदत सुधारने को तैयार नहीं हैं।

जाम की वजह से कॉलेज जाने वाले छात्रों को समय पर पहुंचने में भारी दिक्कतें हुईं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए ताकि रोज-रोज की इस समस्या से मुक्ति मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …