Breaking News

पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को जालंधरी सराय चौराहे से किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के अभियोग में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, एसपी सिटी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को पीड़िता द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 389/2026 धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल सुरागरसी शुरू की और मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र महेन्द्रपाल सिंह (निवासी मीरा सराय, थाना सिविल लाइन, बदायूँ) को जालंधरी सराय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक सुपेन्द्र मलिक, उपनिरीक्षक भूप सिंह, हेड कांस्टेबल रिंकू सिंह एवं कांस्टेबल उमेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी विधानसभा में दो बाहरी व्यापारियों की दावेदारी की चर्चा, स्थानीय नेतृत्व की अनदेखी पर सवाल

Spread the loveजिले की राजनीति में अहम भूमिका निभा चुके नेता कर रहे पैरवी, पुराने …