Breaking News

बदायूँ में कल सजेगा ‘युवा संवाद’: केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, विकसित भारत पर होगी चर्चा

Spread the love

बदायूँ में कल सजेगा ‘युवा संवाद’: केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, विकसित भारत पर होगी चर्चा
बदायूँ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में 29 अक्टूबर को भव्य ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अवंतीबाई लोधी छात्रावास में प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही युवाओं को प्रेरित करने के लिए युवा आइकॉन मोहित शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
‘विकसित भारत युवा संवाद’ पहल के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, जन नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके जरिए युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित की जाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और युवाओं को सीधे जनप्रतिनिधियों से संवाद करने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार खुलकर साझा करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों व जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक करते हुए ‘लोकतांत्रिक प्रतिज्ञा’ भी दिलाई जाएगी। इस संवाद का मुख्य लक्ष्य युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प में सक्रिय भागीदार बनाना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक गेट पर सरकारी हैंडपंप का पाइप फटा, महीनों से कीचड़ झेलने को मजबूर ग्रामीण और राहगीर

Spread the loveआसफपुर। स्थानीय विकास खंड कार्यालय के मुख्य द्वार के ठीक सामने लगा सरकारी …