Breaking News

कुर्मी क्षत्रिय धर्मशाला कछला के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवा-निवृत्त प्रवक्ता हृदय प्रकाश सिंह राठौर का निधन

Spread the love

कछला – संवाददाता

कछला में कुर्मी क्षत्रिय समाज से जुड़ी एक दुखद सूचना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। कुर्मी क्षत्रिय धर्मशाला कछला के पूर्व अध्यक्ष तथा कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज से सेवा-निवृत्त प्रवक्ता हृदय प्रकाश सिंह राठौर का आज दिनांक 2 दिसंबर 2025 को निधन हो गया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय समाज, शिक्षकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। समाज में उनके योगदान और सहज-सरल व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा।

परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 3 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।

निवेदक : समस्त शोकाकुल परिवार

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस दे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!