Breaking News

खैरी के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Spread the love

बिजनौर–बदायूँ हाईवे पर देर शाम हुआ हादसा, परिवार में मातम

बिल्सी। बिजनौर–बदायूँ हाईवे पर ग्राम खैरी के समीप शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। खैरी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, केसरपुर निवासी करण उर्फ डीपी (25) पुत्र रामनिवास शुक्रवार को किसी काम से बाइक से बिल्सी आया था। शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह खैरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि करण सड़क पर गिरते ही दम तोड़ गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में चीख–पुकार मच गई। परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है।

पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …