Breaking News

आसफपुर में पुलिस ने पीएनबी शाखा की सुरक्षा व्यवस्था पर लिया जायजा

Spread the love


बिना ताला लगाए वाहन खड़े करने पर दी चेतावनी

संवाददाता — दानवीर सिंह, आसफपुर (बदायूं)

आसफपुर। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी के निर्देशन में पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल ने शुक्रवार को पंजाब नैशनल बैंक की स्थानीय शाखा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक परिसर में बिना ताला लगाए खड़ी मोटरसाइकिलों को देखकर वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी गाड़ियों को सुरक्षित तरीके से ताला लगाकर ही खड़ा करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही से वाहन चोरी की घटनाओं को बढ़ावा मिलता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

उपनिरीक्षक नेहवाल ने बैंक शाखा के आवश्यक अभिलेखों का भी निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी, देव रस्तोगी, प्रगति मिश्रा, रजनीश कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, विक्रम सिंह, राजकुमार और पीआरडी जवान मदन लाल सहित भारी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद पुलिस टीम ने ग्राहकों को सुरक्षित लेनदेन और सतर्कता संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!