Breaking News

बदायूं में वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता राम मूर्ति पाठक का निधन, पंचतत्व में विलीन

Spread the love

बदायूं (गोविन्द देवल) – रूहेलखंड मंडल के बदायूं जनपद के चिरपरिचित और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य राम मूर्ति पाठक का निधन हो गया। शतायु पूर्ण करने के बाद उन्होंने शुक्रवार मध्याह्न अपनी अंतिम श्वास ली। उनके छोटे पुत्र संजय पाठक ने उत्तराखंड में कार्यरत रहते हुए उन्हें मुखाग्नि दी।

स्वर्गीय पाठक का जन्म 1 जनवरी 1924 को उझियानी कस्बे में हुआ था। महात्मा गांधी की हत्या के बाद तत्कालीन सरकार द्वारा देशभर में गिरफ्तार किए गए संघ कार्यकर्ताओं में वह भी शामिल थे। उस समय उन्हें लगभग एक वर्ष तक बरेली जिले के तत्कालीन गड्ढे वाली जेल में रखा गया।

रूहेलखंड मंडल में वे संघ के गोपनीय कार्यकर्ताओं में अग्रणी रहे। बड़े रामलाल जी जैसे सज्जन उनके घनिष्ठ मित्र माने जाते थे। अपने पीछे उन्होंने तीन पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ी हैं। उनके सभी पुत्र देश के साहित्यिक और पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

स्वर्गीय पाठक के निधन पर उनके आवास “काव्य निकुंज” में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, वार्ष्णेय समाज के कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल वाश्णेय “रवि”, संघ के जिला शारीरिक प्रमुख अंकित शंखधर, अधिवक्ता देवेंद्र कुमार गुप्ता, टैंट एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक खुराना, डॉक्टर भास्कर शर्मा सहित दर्जनों लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बदायूं के लालपुल स्थित शिव मुक्ति धाम में उनका शव पंचतत्व में विलीन किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!