Breaking News

बिलासपुर : जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के सुपुत्र के विवाह में पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Spread the love


— संवादाता : गोविन्द देवल

बिलासपुर। आज 7 दिसंबर को रामपुर के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के सुपुत्र के विवाह समारोह में किसानों के मसीहा चौधरी राकेश टिकैत एवं प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने शिरकत की। दोनों नेताओं ने वर–वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

विवाह समारोह के दौरान टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की गतिविधियों एवं किसान मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। खासतौर पर बदायूं के सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ हो रहे कथित अन्याय को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

किसानों ने बताया कि बदायूं के सरकारी क्रय केंद्रों पर बाजरा और धान की खरीद नहीं की जा रही है। लगभग 80% धान-बाजरा माफियाओं द्वारा खरीदा जा रहा है, जबकि असली किसान तारीख पर तारीख लेकर लौटाए जा रहे हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों को हो रही इस परेशानी से चौधरी राकेश टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा को अवगत कराया गया।

नेताओं ने आश्वासन दिया कि किसानों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी और यदि आवश्यक हुआ तो सरकारी क्रय केंद्रों के विरुद्ध व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

अंत में किसानों ने “जय जवान जय किसान” व “जय टिकैत परिवार” के नारों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!