Breaking News

व्यापारियों ने आशीष अग्रवाल के समर्थन में भरा हुंकार, मंत्री से की झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग

Spread the love

बरेली :
— संवादाता : मुदित प्रताप

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा नेता और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर आज शहर के व्यापारियों ने जोरदार विरोध जताया। व्यापारियों का एक शिष्टमंडल वन राज्यमंत्री डॉक्टर अरुण सक्सेना से मिला और व्यापारी नेता के खिलाफ झूठा मुकदमा वापस लेने के साथ-साथ ईओ द्वारा नियमों का उल्लंघन करने एवं रिश्वत की मांग करने पर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञातव्य है कि 21 नवंबर को फतेहगंज नगर के ईओ पुष्पेंद्र राठौर ने नवनिर्मित दुकान तोड़ने पर हुई नोंकझोंक के बाद आशीष अग्रवाल के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी थी। इसी दौरान ईओ ने अतिक्रमण न हटाने के बहाने दो लाख रुपए रिश्वत मांगने की भी शिकायत दर्ज कराई थी। इस पूरे प्रकरण में भाजपा नेताओं के दो धड़े बन गए थे, जिससे मुकदमा दर्ज होने में 15 दिन का विलंब हुआ।

इस पर नगर और जिला व्यापारी संगठन ने आशीष अग्रवाल का समर्थन किया और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री सुदेश अग्रवाल के नेतृत्व में मंत्री से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग की।

मंत्री अरुण सक्सेना ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार में किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होगा और उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर प्रकरण का निपटारा कराने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर व्यापारियों में संजीव अग्रवाल, मो. अलवकिल, मुकुल अग्रवाल, दिनेश वर्मा, अतुल अग्रवाल, भवानी दत्त जोशी, गोविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, शशांक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, दीपक गोयल, शोभित अग्रवाल, राजकपूर गुप्ता, सतीश गुप्ता, सुनील रस्तोगी, नीरज गुप्ता, रामनरायण गुप्ता, रामपाल गुप्ता, यशु गुप्ता, वरुण अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, राहुल गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
संचालन महानगर महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!