Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी : गांव माधोपुर माफी में महिला का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Spread the love

— संवादाता : मुदित प्रताप

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर माफी में रविवार दोपहर लगभग दो बजे ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पाते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई।

प्रारंभिक निरीक्षण में मृतका मानसिक रूप से भिखारिन प्रतीत हुई। शव के पास खाने का एक डिब्बा और पानी की पुरानी बोतल भी मिली। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई। मुंह के हिस्से को जंगली जानवरों जैसे सियार ने नोचा हुआ पाया गया, जबकि शरीर पर किसी ताज़ा चोट के निशान नहीं थे। शव लगभग दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

नियमानुसार महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। पुलिस मृतका की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!