Breaking News

बिल्सी: कछला-शाहाबाद हाईवे पर हेड कांस्टेबल की कार पलटी, दो गंभीर घायल

Spread the love

बिल्सी से संवाददाता

बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाईवे पर शनिवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ। संभल से मेला ड्यूटी कर लौट रहे हेड कांस्टेबल की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में हेड कांस्टेबल और उनके चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के इंजन के पास आग भी भड़क उठी।

जानकारी के मुताबिक, नगर के मोहल्ला संख्या छह साहबगंज निवासी विमल कुमार सिंह मुरादाबाद जनपद के कटघर थाने में तैनात हैं। वह अपने चालक रवि जोशी के साथ संभल में आयोजित मेले से लौट रहे थे। रात के समय जब उनकी कार हाईवे पर स्थित गांव बैरमई बुजुर्ग के पास पहुंची, तो अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

पलटने के बाद कार के इंजन में आग लग गई, जिससे कार में सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। रात्रिगश्त पर लौट रही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!