Breaking News

पीएनबी शाखा आसफपुर में पुलिस की सघन चेकिंग, संदिग्धों की तलाशी और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the love


आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी के निर्देशन में पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल ने रविवार को पंजाब नैशनल बैंक की स्थानीय शाखा में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जांच की। पुलिस टीम ने बैंक परिसर का निरीक्षण कर बाहर खड़ी बिना ताला लगी मोटरसाइकिलों को तत्काल लॉक कर खड़ा करने की हिदायत दी। पुलिस ने बैंक के आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी गहन तलाशी भी ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय संस्थानों और बैंकों में समय–समय पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है, जिससे किसी भी संभावित अनहोनी की संभावना कम हो जाती है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहती है।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल, पीआरडी जवान मदन लाल, पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी के अलावा देव रस्तोगी, प्रगति मिश्रा, अंकित कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, रजनीश कुमार यादव, विक्रम सिंह मौर्य और राजकुमार मौजूद रहे।

यह जानकारी पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने दी।
— आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!