Breaking News

इटावा की ऐतिहासिक नुमाइश का भव्य आगाज़, विद्युत सज्जा से बना राम मंदिर आकर्षण का केंद्र

Spread the love

इटावा। जनपद की 116 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक नुमाइश प्रदर्शनी का शनिवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। एक माह तक चलने वाली इस पारंपरिक प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया।

नुमाइश न सिर्फ इटावा, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी मनोरंजन, खरीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख आकर्षण बन चुकी है। इस वर्ष प्रदर्शनी 6 जनवरी तक चलेगी, जिसमें महोत्सव पंडाल में पूरे महीने मनोरंजन, सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी।

प्रदर्शनी परिसर की साज-सज्जा इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र है। विद्युत सज्जा से सुसज्जित राम मंदिर सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है, जहां दर्शकों की भीड़ लगी रहती है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पूरे परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की है।

स्थानीय व्यापारियों और कलाकारों के लिए नुमाइश एक बड़ा मंच है, जहां वे अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। जनता उत्साह और उमंग के साथ प्रदर्शनी में शामिल हो रही है, जिससे परिसर पूरे दिन रौनक से भरा रहता है।

— संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!