Breaking News

बिल्सी क्षेत्र के कई गांवों में मिला भाजपा नेता डॉ. वीरेश सिंह को स्नेह, आशीर्वाद और गर्मजोशी भरा स्वागत

Spread the love

अमर प्रभात
संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के दौरे पर पहुंचे भाजपा नेता डॉ. वीरेश सिंह का जगह–जगह ग्रामीणों ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद और प्रेम देते हुए अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

जनसम्पर्क के दौरान डॉ. वीरेश सिंह ने केंद्र और प्रदेश की दोहरे इंजन की सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से ग्रामीणों के बीच रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, मुफ्त राशन, हर घर नल योजना, नई सड़कों का निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया।

ग्रामवासियों ने डॉ. सिंह के समक्ष बिजली, पेयजल, आवागमन व स्थानीय विकास से जुड़ी मांगें भी रखीं, जिन पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनका पहला लक्ष्य है।

ग्रामीणों में डॉ. वीरेश सिंह के प्रति उत्साह और विश्वास साफ झलकता रहा। उनके स्वागत में महिलाएँ, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!