लखनऊ। हीवेट रोड स्थित श्री गणेश उत्सव पूजा के तीसरे दिन भी सुबह से विधि विधान से हो रही है। शिवाजी मार्ग के राजा के दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या में भक्तगण आ रहे हैं। शिवाजी मार्ग के राजा के दर्शन करने के लिए सुबह से भक्तगण आने शुरू हो गए थे। श्री गणपति बप्पा महोत्सव आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया ऑस्कर योग साई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री श्री गणेश उत्सव क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहता है। स्थानीय नागरिक यहां के श्री गणपति महाराज को शिवाजी मार्ग का राजा के नाम से जानते हैं।
बताते हैं कि विगत 15 वर्षों से प्रसाद के साथ तुलसी का पौधा वह एक पुस्तिका का वितरण करते आ रहे हैं इस बार तुलसी के पौधे के साथ हनुमान चालीसा पुस्तिका वितरण किया जा रहा है, उत्सव में सुबह उच्चारण के साथ सिंगर व सहस्त्र अर्चन किया। इसके बाद मंत्र उच्चारण के साथ सुमन व अन्य भक्तों ने गणेश जी का दूध से अभिषेक किया गया। इससे पहले गणपति बप्पा का सुबह श्रृंगार किया गया।
गणेश उत्सव में शाम को महिला संगीत में सुमन पवार , नमिता,निष्ठा, शशि, उमा, ऋषिका आदि ने घर में पधारो गजानन जी, देवा ओ देवा आदि गीत प्रस्तुत किए गए । महिला संगीत में स्थानीय महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद देर शाम भजन संध्या में विश्वेश्वर प्रसाद ने गणेश जी के भजन प्रस्तुत किया।
Check Also
द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूक
Spread the loveबदायूँ जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजनान्तर्गत जैविक …
Budaun Amarprabhat