Breaking News

बदायूं में भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम, सूचना कार्यकर्ता आर्येंद्र पाल सिंह सम्मानित

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। विश्व भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के अवसर पर जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में मालवीय आवास गृह पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र राग “रघुपति राघव राजाराम…” के सामूहिक कीर्तन से हुई, इसके बाद ध्येय गीत और भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को छह सूत्रीय मांगपत्र भी प्रेषित किया गया। इसके पश्चात् लोक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय सूचना कार्यकर्ता आर्येंद्र पाल सिंह को अंग वस्त्र भेंटकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि के संस्थापक/अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से पारदर्शी व्यवस्था और भ्रष्टाचार निरोधक कानून बनाए गए, लेकिन कई कानून क्रियान्वित नहीं हुए हैं। उन्होंने लोकपाल अधिनियम, व्हिसल ब्लोअर प्रोटेक्शन बिल, सूचना का अधिकार अधिनियम और सिटीजन चार्टर को प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री राठोड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर अति भ्रष्ट और ईमानदार कार्मिकों की सूची सार्वजनिक की जाए और ईमानदार कार्मिकों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी, मिलावटखोरी और कालाबाजारी पर विशेष कानून और मृत्यु दंड का प्रावधान किए जाने की मांग की। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर संसद में इस विषय पर विशेष चर्चा कराने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में जन दृष्टि के मार्गदर्शक धनपाल सिंह, संरक्षक एम एल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, प्यारेलाल, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी राम गोपाल, प्रदेश समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलोत, मंडल समन्वयक एम एच कादरी, जिला समन्वयक आर्येंद्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार, ज्ञानदीप शर्मा, कृष्ण गोपाल, नेत्रपाल, रामपाल सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!