Breaking News

बिसौली में गंभीर मरीज ले जा रही एंबुलेंस को रोकने पर रोडवेज बस चालान, 10 हजार रुपये जुर्माना

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में गंभीर मरीज ले जा रही एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बस पर 10 हजार रुपये का चालान काटा।

मिली जानकारी के अनुसार, बिसौली नगर से मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस ने लगातार 20 मिनट तक हूटर और हॉर्न बजाया, लेकिन रोडवेज बस ने रास्ता नहीं दिया। मरीज के तीमारदारों ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को शिकायत की। ड्यूटी पर तैनात टीएसआई ने जाम खुलवाकर एंबुलेंस को रॉन्ग साइड से सुरक्षित निकालवाया।

इसके बाद पुलिस ने रास्ता रोकने वाली रोडवेज बस के खिलाफ मंगलवार शाम करीब 5 बजे 10 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की। टीएसआई ने बताया कि ट्रैफिक नियमों के बावजूद रोडवेज बस चालकों द्वारा बार-बार उल्लंघन किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …