Breaking News

बिल्सी: सरकारी जमीन पर लगे शीशम के पेड़ काटने पर वन विभाग ने ट्राली जब्त की

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रोहान में सरकारी जमीन पर लगे हरे शीशम के लगभग 10 पेड़ को लकड़ी माफिया ने काट दिया। कटान की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी से भरी ट्राली को कब्जे में लेकर कार्यालय भेज दिया।

वनरक्षक अनिल राजपूत ने बताया कि लकड़ी माफिया ट्राली में लकड़ी भरकर ले जाने की फिराक में थे, लेकिन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्राली जब्त कर ली। हरे पेड़ों का कटना सामने आते ही पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी उपकेंद्र की विद्युत क्षमता दोगुनी, 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा …