Breaking News

बिल्सी में देववाणी चौराहे के पास टेंपो पलटा, चार यात्री घायल

Spread the love

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर बुधवार सुबह देववाणी चौराहे के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चार यात्री घायल हो गए। घटना के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे, मुजरिया चौराहे से बिसौली की ओर जा रहे टेंपो का एक्सल अचानक टूट गया। इससे वाहन बुरी तरह झटका खाकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में घायल हुए यात्रियों में शामिल हैं:

परौली निवासी अतिफ पुत्र इसरत

उनकी बहन फराह

बिल्सी नगर मोहल्ला संख्या पांच निवासी जसोदा पत्नी महेंद्र सिंह

मोहल्ला संख्या चार निवासी असगर अली पुत्र नसीर अहमद

घायलों को एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सभी को मामूली चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

पुलिस ने टेंपो चालक से घटना के संबंध में पूछताछ की है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!