Breaking News

उघैती PHC में नवीन प्रसव सेवा का शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा

Spread the love

सहसवान/बदायूं। संवाददाता डॉ. राशिद अली खान

सहसवान के उघैती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर मंगलवार को नवीन प्रसव सेवा (Delivery Facility) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह पहल शासन की मंशा के अनुरूप और क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य चिकित्साधिकारी बदायूं के निर्देशों के तहत यह प्रसव सेवा ब्लॉक सहसवान के तीसरे और अंतिम नवीन PHC पर शुरू की गई है। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद बढ़ जाएगी।

इस अवसर पर सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने फीता काटकर प्रसव सेवा का उद्घाटन किया। साथ ही चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद आकिल, शैय्यद अशफाक अली, गुलशन, कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी, गौरव गुप्ता, तरुण प्रताप सिंह, सुरुचि पाल, नेहा गौर, अंजलि पठानिया, सलीम और प्रमोद सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहे।

स्थानीय जनता ने इस पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह नई सुविधा अब क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक प्रसव सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!