Breaking News

मुख्य बाजार से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सहसवान/बदायूं। संवाददाता डॉ. राशिद अली खान

सहसवान कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजार से चोरी हुई बाइक को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर को मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नरसैना निवासी हरीश पुरी अपने बच्चों के साथ बाजार से सामान खरीदने आए थे, उसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस टीम में एसआई देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार और लोकेन्द्र सिंह शामिल थे। टीम ने गुरुवार को बिसौली रोड से सैफुल्लागंज जाने वाले रास्ते से एक युवक को बाइक समेत गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेल उर्फ चुन्ना, निवासी मोहल्ला रूस्तम टोला बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दो दिन पहले मुख्य बाजार से बाइक चोरी की थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …