Breaking News

राजकीय इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति व तंबाकू निषेध युवा अभियान 3.0 का आयोजन

Spread the love

बदायूँ। संवाददाता

बदायूँ के राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को नशा मुक्ति व तंबाकू निषेध युवा अभियान 3.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित छात्रों को सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पादों से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान और उनसे मुक्ति के महत्व के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि तंबाकू का सेवन छोड़ना स्वास्थ्य हित में है और जानलेवा बीमारियों जैसे कैंसर से दूरी बनाए रखने में मददगार है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों और शिक्षकों से संयुक्त संकल्प भी कराया। संकल्प में शामिल लोग प्रतिज्ञा करते हैं कि वे सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे और अपने आस-पास के लोगों को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अमन, हर्षित और कुणाल नामक तीन सर्वश्रेष्ठ छात्रों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद इलियाज, पवन शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

यह अभियान युवाओं में स्वस्थ जीवन और तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!