Breaking News

पीआरडी विभाग का 77वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Spread the love

बदायूँ। संवाददाता गोविंद देवल

बदायूँ के स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहेड़ी में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में पीआरडी विभाग का 77वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

समारोह में परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि श्री यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी, बदायूँ एवं श्री अमित रिछारिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी, बदायूँ और हरिप्रेम, जिला युवा कल्याण अधिकारी, बदायूँ द्वारा किया गया।

परेड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टोली नंबर 1 और द्वितीय स्थान टोली नंबर 2 ने प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी विजेता टोली नंबर 3 और रस्साकसी विजेता टोली नंबर 3 रही।

मुख्य अतिथि ने जवानों के परेड प्रदर्शन और टर्न आउट को उच्च कोटि का बताया तथा सभी जवानों को ड्यूटी के प्रति सजग और स्वस्थ रहने हेतु मार्गदर्शन दिया।

परेड में मुख्य परेड कमांडर विकास नारायण शर्मा, बीओ पीआरडी जगत टोली नंबर 1 के कमांडर अनुज कुमार, द्वितीय टोली के कमांडर विशाल पाल, तृतीय टोली के कमांडर श्री मनोज कुमार, और चतुर्थ टोली के कमांडर हिम्मत सिंह रहे।

कार्यक्रम के प्रभारी रंजीत सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी थे और मंच का संचालन पंकज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांति प्रसाद और नरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहे।

समारोह में जवानों और अधिकारियों की तत्परता व अनुशासन की उच्च स्तर पर प्रशंसा की गई और पीआरडी विभाग की सेवा एवं योगदान को सराहा गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!