Breaking News

अपराध निरोधक कमेटी के सचिव ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया बेटी अक्सा का जन्मदिन

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूं। 12 दिसंबर 2025 को जिला अपराध निरोधक कमेटी के सचिव, पदेन जेल विजिटर, शायर एवं पत्रकार मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स अपनी बेटी अक्सा फातिमा के साथ एस.के. इंटर कॉलेज की फील्ड के पास स्थित अनाथ आश्रम पहुंचे, जहाँ अक्सा ने विगत वर्षों की तरह इस बार भी अनाथ बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। खुशी से सराबोर बच्चों ने बर्थडे गर्ल के साथ केक काटकर जश्न मनाया और माहौल बेहद हर्षपूर्ण रहा।

इस अवसर पर मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स और उनकी पुत्री अक्सा फातिमा ने अनाथ आश्रम के सभी बच्चों को कॉपी, रबर, पेंसिल, शार्पनर, बिस्किट, कुरकुरे और केले आदि वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

समाजसेवी, शायर और पत्रकार शमसुद्दीन शम्स ने बताया कि अक्सा पिछले कई वर्षों से अपना जन्मदिन इसी तरह अनाथ बच्चों के साथ मनाकर यादगार बनाती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के बीच समय बिताने से दिल को सुकून मिलता है और यह मन को गहरी खुशी देता है।

अक्सा फातिमा, जो केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा हैं, ने बताया कि उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। उनकी दादी कनीज फातिमा, माता नईमा, चाचा बदरुद्दीन, जलाल उद्दीन ने भी उनका हौसला बढ़ाया। मौके पर मौजूद नानी अनवरी बेगम ने अक्सा को दिल से दुआएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!