Breaking News

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में क्रीड़ा महोत्सव का भव्य समापन

Spread the love


संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूं। श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रीड़ा महोत्सव का आज बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ समापन किया गया। महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर न केवल मनोरंजन किया, बल्कि शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय भी दिया।

बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डी. के. चड्ढा, अध्यक्षा श्रीमती सुषमा कथूरिया, तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए मेडल और सर्टिफिकेट वितरित किए। सभी बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिसर चारों ओर से बच्चों की खुशी और उल्लास से गूंज उठा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच से संदेश दिया गया कि खेल का महत्व शिक्षा जितना ही आवश्यक है, क्योंकि खेल न केवल शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं।

समापन दिवस का यह नज़ारा बच्चों और अभिभावकों के लिए यादगार रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …