Breaking News

बुक कीपर एम-1 की महिला प्रतिभागियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Spread the love

संवाददाता – दानवीर सिंह, आसफपुर

आसफपुर। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय एवं वीर पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित बुक कीपर एम-1 का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

यह प्रशिक्षण 10 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक अनवरत रूप से संचालित किया गया। इसमें जनपद सम्भल के विकासखंड पंवासा की लगभग तीन दर्जन महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य प्रशिक्षक ओमपाल सिंह एवं सहायक प्रशिक्षिका नीतू कुमारी ने प्रतिभागियों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। प्रशिक्षण में रिकॉर्ड प्रबंधन, वित्तीय प्रक्रियाएं, फील्ड आधारित कार्य पद्धतियाँ और डिजिटल रिकॉर्डिंग की तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया।

समापन अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने सभी महिला प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं एवं इस प्रकार के प्रशिक्षण को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रदान की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …