Breaking News

आईएएफ टीम ने किया तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बिसौली। 11 दिसंबर 2025 को पी.एम. श्री पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, नागपुर नूरपुर बिसौली के कक्षा 9 से 12 तक के 264 छात्र-छात्राओं ने आईएएफ टीम के नेतृत्व में तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (TMU), मुरादाबाद का शैक्षिक भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रमुख विभागों का अवलोकन कराया गया, जिसमें—

इंडोर स्टेडियम

अल्ट्रा टेक सीमेंट – मैकेनिकल इंजीनियरिंग लैब

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग

बायोलॉजिकल लेबोरेट्री

बी.एससी, एम.एससी और पीएचडी विभाग

जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं तकनीकी क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी शामिल रही। छात्रों ने प्रैक्टिकल उपकरणों, प्रयोगशालाओं, आधुनिक मशीनरी और तकनीकी मॉडल्स को नज़दीक से देखकर अनुभव प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकीय स्टाफ भ्रमण के दौरान मौजूद रहा और उन्होंने छात्रों को उच्च शिक्षा के विभिन्न आयामों से अवगत कराने की पहल की सराहना की।

शैक्षिक भ्रमण से छात्रों में तकनीकी ज्ञान और करियर विकल्पों को लेकर उत्साह देखा गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा अध्यक्ष की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ युवजन सभा में आक्रोश

Spread the love** ___________________________ *लखनऊ/कानपुर।* घाटमपुर क्षेत्र सजेती थाने में युवजन सभा के नेताओ और …

error: Content is protected !!