Breaking News

आसफपुर में संदिग्ध परिस्थित में शिक्षा मित्र की मौत, ड्यूटी में लगे थे एसआईआर

Spread the love

संवाददाता – दानवीर सिंह, आसफपुर

आसफपुर। विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी शिक्षा मित्र रत्नेश कुमार (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम सिंह की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। रत्नेश कुमार हाल ही में विकास खंड आसफपुर के गांव पिसनहारी के संविलियन विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत थे और हाल ही में उनकी ड्यूटी एसआईआर में लगी थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात रत्नेश कुमार की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बिसौली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत बिगड़ती देख उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय रत्नेश कुमार ने दम तोड़ दिया।

रत्नेश कुमार के अचानक निधन से परिवार पर गहरा शोक छा गया है। उनकी पत्नी मंजू और बच्चे सुनील (17 वर्ष), यतेंद्र (12 वर्ष) और प्रज्ञा (14 वर्ष) रो-रो कर बिलख रहे हैं।

मृतक के बड़े भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि रत्नेश कुमार हाल ही में एसआईआर में ड्यूटी पर तैनात होने के बाद से अवसाद में थे। यह दुखद घटना शुक्रवार रात करीब 2 बजे हुई।

यह जानकारी मृतक के बड़े भाई अखिलेश कुमार ने साझा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!