Breaking News

एसएसपी बदायूँ ने किया थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बदायूँ। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र सहित अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों का मुआयना किया और सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय और थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

थाना कार्यालय में महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने महिला सुरक्षा, पीड़िता सहायता, परामर्श कार्य और मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की स्थिति को देखा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं को बेहतर सुरक्षा और सहायता प्रदान की जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!