Breaking News

थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। बिसौली कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनहित में प्रत्येक शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाता है, ताकि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

थाना समाधान दिवस में ग्राम अजनावर निवासी ममता पत्नी राजवीर ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात गांव के किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पुआल में आग लगा दी, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। वहीं ग्राम सिकली निवासी वेदराम पुत्र बिहारी लाल ने आरोप लगाया कि उनके खेत के समीप श्योराज पुत्र नंदराम द्वारा अपने खेत से करीब छह फीट गहरी मिट्टी उठवाई जा रही है, जिससे उन्हें हक-तलफी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतें सुनने के बाद क्राइम इंस्पेक्टर ने संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई के लिए हल्का इंचार्ज को आवश्यक निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!