Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 210 मामलों का निस्तारण, 33,080 रुपये अर्थदंड वसूला

Spread the love

संवाददाता : आई. एम. खान

बिसौली। मुंसिफ कोर्ट बिसौली परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के कुल 210 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि 33,080 रुपये के अर्थदंड की वसूली की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश पंकज कुमार पांडे ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर न्यायाधीश पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से शीघ्र निस्तारण करना है। इससे वादकारियों के समय और धन दोनों की बचत होती है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर करीब 810 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 210 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। साथ ही विभिन्न मामलों में 33,080 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से वर्षों पुराने मामलों के निपटारे से वादकारियों ने राहत की सांस ली। अदालत परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही और लोगों ने लोक अदालत की प्रक्रिया की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!