Breaking News

महिला कल्याण व जनसुनवाई के लिए जनपद में आयोजित होगा जागरूकता चौपाल

Spread the love

बदायूँ | अमर प्रभात

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। 15 दिसंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के कल्याण, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महिला आयोग सदस्या अवनी सिंह की अध्यक्षता में 17 दिसंबर 2025 को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पूर्वान्ह 11 बजे से जन सुनवाई एवं अपरान्ह 1 बजे से ब्लॉक जगत परिसर में जागरुकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराए जाने के अलावा पात्र लाभार्थियों का यथासंभव पंजीकरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना आदि से महिलाओं को लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त जागरुकता चौपाल में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!