Breaking News

राशनकार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, आमजन को अब कार्यालय के चक्कर नहीं

Spread the love

बदायूँ | अमर प्रभात

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश ने विभागीय वेबसाइट के पब्लिक डोमेन पर राशनकार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाओं को आमजन के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया है। इस कदम से अब राशनकार्डधारकों को इन सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाओं में राशनकार्ड विभाजन हेतु आवेदन, यूनिट स्थानांतरण हेतु आवेदन, राशनकार्ड स्थानांतरण हेतु आवेदन, राशनकार्ड समर्पण हेतु आवेदन, यूनिट निरस्तीकरण हेतु आवेदन तथा मृत्यु की दशा में राशनकार्ड की मुखिया परिवर्तन हेतु आवेदन शामिल हैं।

आवेदक अपने राशनकार्ड नंबर और राशनकार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर, आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन के पश्चात इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। आवेदन करने के बाद सभी आवेदन सक्षम प्राधिकारियों के लॉगिन पर स्वतः प्रदर्शित होंगे और नियमानुसार 15 दिनों के भीतर निस्तारित किए जाएंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे इन सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन लेकर अपने समय और प्रयास की बचत करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!